युग्म शब्द किसे कहते हैं। Yugm Shabd in Hindi Grammar

आज के इस आर्टिकल में हम हिंदी व्याकरण का चैप्टर युग्म शब्द के बारे में पढ़ेंगे। जिसमे हम युग्म शब्द किसे कहते हैं और इसके उदाहरणों के बारे में पूरी जानकारी लेंगे।

हमने अपने पिछले Hindi Grammar के आर्टिकल में वर्तनी किसे कहते हैं इसके बारे में पढ़ा था। अगर आपने यह आर्टिकल नहीं पढ़ा तो इसे भी जरूर पढ़े।

Yugm Shabd Kise Kahate Hain in Hindi Grammar

युग्म शब्द (Yugm Shabd) – हिन्दी में ऐसे बहुत से शब्द हैं जो वर्ण या मात्रा के अंतर के रहते हुए भी उच्चारण में एक-से लगते हैं, किन्तु उनके अर्थ में भिन्नता होती है। सुनने में समान, किन्तु अर्थ में भिन्नता वाले शब्दों को “युग्म शब्द” कहते हैं।

  • युग्म शब्द को श्रुतिसम भिन्नार्थक शब्द या समोच्चरितप्राय भिन्नार्थक शब्द भी कहा जाता हैं।

युग्म शब्द के उदाहरण (Yugm Shabd Ke Udaharn) –

शब्द अर्थ
अपेक्षा उम्मीद
उपेक्षा अवहेलना
अवधि समय
अवधी अवध की भाषा
अकल अंगहीन, बेचैन
अकाल दुर्भिक्ष
अंश हिस्सा
अंस कन्धा
अँगना घर का आँगन
अंगना स्त्री
अन्न अनाज
अन्य दूसरा
अम्बु जल
अम्ब आम, माता
अथक बिना थके हुए
अकथ जो कहा न जाए
अध्ययन पढ़ना
अध्यापन पढ़ाना
अनिल हवा
अनल आग
अधम नीच
अधर्म पाप
जगत संसार
जगत कुएँ का चबूतरा
हल उत्तर, हलन्त
हल खेत जोतने का यंत्र
चरचलनेवाला, जासूस
चारु सुन्दर
वित्त धन
वृत्त गोलाकार
छत्र छाता
क्षत्र प्रभुत्व
आली सखा
अलि भौंरा
आवास रहने का स्थान
आभास झलक, संकेत
पवन हवा
पावन पवित्र
कलि कलयुग
कुल वंश, खानदान
कूल किनारा, तट
कर्म काम
क्रम सिलसिला
कृपण कंजूस
कृपाण कटार
ग्रह नक्षत्र
गृह घर
चिर पुराना
तुरंग घोड़ा
तरंग लहर
शब्द अर्थ
दार स्त्री, परिवार
द्वार दरवाजा
दिन दिवस
दीन गरीब
रत तल्लीन
रति कामदेव की पत्नी
प्रबल बलवान
प्रवर उच्च कोटि
शिखर चोटी
शेखर सिर
नहर सिचाई का साधन
नाहर सिंह
अज ब्रह्मा, बकरा
आज वर्तमान दिन
गुरु शिक्षक, भारी
गुरु उस्ताद, चालाक
द्रव रस, पिघला हुआ
द्रव्य पदार्थ, ठोस, पैसा
नीड़ घोंसला, खोता
नीर पानी
आकर खान
बार दफे
वार प्रहार, दिवस
द्वीप टापू
द्विप हाथी
बात कही गई बात
वात हवा
प्रसाद कृपा, अनुग्रह
प्रासाद राजमहल
इत्र सुगंध का पत्ता
इतर दूसरा
उपकार भलाई
अपकार बुराई
कंगाल भिखारी
कंकाल ठठरी, हड्डी का ढाँचा
लक्ष्य उद्देश्य
लक्ष लाख
पत्र पत्ता, चिठ्ठी
पात्र योग्य, बरतन
पथ रास्ता
पथ्य आहार (रोगी का)
पौत्र पोता
पोत जहाज
प्रण प्रतिज्ञा
प्राण जान, जीवन
बलि बलिदान
बली वीर
बहन बहिन
वहन डोना
भवन महल, घर
शब्द अर्थ
भुवन संसार
भारतीय भारत का
भारती सरस्वती
मूल जड़
मूल्य कीमत, दाम
चपल चंचल
चपला लक्ष्मी, बिजली
दायी देनेवाला
दाई धाय
नारी स्त्री
नाड़ी धमनी, रग
निसान झण्डा
निशान चिन्ह
निशाकर चन्द्रमा
निशाचर राक्षस
पानी जल
पाणि हाथ
प्रणाम नमस्कार
प्रमाण सबूत
रंक गगरीब
रंग वर्ण
रवि सूर्य
रब्बी फसल की किस्म
लाश शव
लास्य कोमल नृत्य
वसन कपड़ा
व्यसन आदत
सर तालाब
शर तीर
सूर अन्धा
शूर वीर
सुर देवता
सूत धागा
सुत बेटा
सुधि याद, अस्मरण
सुधी विद्वान, प्रवीण
सन साल, संवत
सन पटुआ
समान तरह, बराबर
सामान सामग्री
स्वर आवाज
स्वर्ण सोना
शुल्क फीस, चंदा
शुक्ल उजला, सफेद
हरि विष्णु
हरी हरे रंग की
मद्य शराब
शौर्य वीरता
सम समान
शर्म लाज

अभ्यास –

(क.) युग्म शब्द किसे कहते हैं उदाहरण सहित लिखे।

(ख.) युग्म शब्द को और क्या-क्या कहा जाता हैं।

Final Thoughts –

आप यह हिंदी व्याकरण के भागों को भी पढ़े –



Leave a Comment