WHO Full Form in Hindi | WHO क्या हैं पूरी जानकरी हिंदी में पढ़ें

अगर आप W.H.O क्या हैं और इसका Full Form Hindi और English में जानना चाहते हैं तो आज का यह पोस्ट आपके लिए बहुत ही ज्ञानवर्धक हो सकता हैं।

आज के इस पोस्ट में आपको WHO संगठन के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में मिल जाएगी। अभी वर्तमान समय में WHO का नाम हमने कई जगहों जैसे की समाचार पत्रों और टीवी चैनलों पर सुनते हैं।

जिससे की हमें इसके बारे में जानने के लिए उत्सुकता बढ़ती है की आख़िरकार यह WHO क्या हैं और यह हमारे पुरे विश्व के लिए क्या करता हैं तो चलिए अब हम इसके बारे सम्पूर्ण जानकारी पढ़ते हैं।

WHO Ka Full Form in Hindi and English

  • WHO Full Form in English – World Health Organization
  • WHO Full Form in Hindi – विश्व स्वास्थ्य संगठन (वर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन)

WHO Kya Hain in Hindi

WHO एक अंतराष्ट्रीय संस्था हैं जो विश्व स्तर पर अनेक देशों के लोगों के स्वास्थ्य स्तर को ऊँचा करने के लिए काम करता हैं।

यह संयुक्त राष्ट्रसंघ का एक अंग है। इसकी स्थापना 17 अप्रैल, 1948 को किया गया था। इसका मुख्य कार्यालय जेनेवा (स्विटजरलैंड) में है।

इस संगठन का मुख्य उद्देश्य ” संसार की सभी जाति के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर उच्चतम बनाना है।

इस संगठन द्वारा स्वास्थ्य की एक अलग परिभाषा दी गयी हैं जो इस प्रकार हैं –

  • WHO के अनुसार स्वास्थ्य की परिभाषा – वह स्थिति जिसमें पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक सम्पन्नता हो , न की केवल बीमारियों या पीड़ा का न होना।

अर्थात किसी व्यक्ति का स्वस्थ्य होना का मतलब ये नहीं है की उसके शरीर में किसी भी प्रकार की कोई बीमारी या रोग नहीं हैं।

कोई भी व्यक्ति पूर्ण रूप से स्वस्थ्य तभी माना जायेगा जब वह मानसिक रूप से भी किसी प्रकार से कोई चिंता या तनाव में ना हो।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) की स्थापना के बाद इस संगठन ने विश्व भर के लोगों के स्वास्थ्य सुधार के लिए बहुत से कार्य किये हैं।

यह स्वास्थ्य संबंधी विविध सेवायें प्रदान करता है। यह वातावरण को सफाई तथा रोगों से बचाव के लिए प्रचार-प्रसार करता है।

यह शिशु-स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी प्रदान करता है। इसकी सेवाओं में स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण भी शामिल है।

WHO द्वारा अलग-अलग देशों में कैंप लगाकर या विज्ञापनों द्वारा लोगो के बीच पोलियों, हैजा, HIV, मलेरिया, टायफाइड, चेचक, पीला बुखार आदि बीमारियों के बारे में जागरूकता फैलाई गयी हैं। 

WHO में दुनिया भर के बहुत सारे देश जुड़े हुए हैं। 2016 तक डब्लूएचओ में 194 सदस्य राष्ट्र थे जिनमे हमारा देश भारत भी WHO का एक सदस्य देश हैं।

WHO तम्बाकू मुक्त माहौल का समर्थन करता हैं इसलिए डब्लूएचओ में सिगरेट पीने वाले लोगों भर्ती नहीं किया जाता हैं।

WHO की ऑफिसियल वेबसाइट पर WHO संगठन से जुड़े सभी देशों की सूचि दी हुयी हैं जिसमे आप उस देश की कुल जनसंख्या, प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (ppp), जीडीपी (Gdp), प्रति व्यक्ति स्वास्थ्य पर कुल खर्च और भी ढ़ेर सारी जानकारी के बारे में आप जान सकते हैं।

Final Thoughts –

तो दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में आपने WHO Ka Full Form Hindi और English में जाना।

मुझे विस्वास है की आपको आज का यह आर्टिकल WHO Kya Hai in Hindi जरूर अच्छा लगा होगा।

आप हमारे द्वारा बताये गए और भी चीजों का फुल फॉर्म हिंदी और इंग्लिश में जान सकते हैं जिसका लिंक नीचे दिया गया हैं।

आप इसे भी जरूर पढ़िए –

Leave a Comment