Tide Meaning in Hindi

Tide Meaning in Hindi

Noun

  • ज्वारभाटा
  • चन्द्रमा और सूर्य के कारण समुन्द्र में ज्वार-भाटा आना

Pronunciation (उच्चारण)

  • Tide – टाइड

Tide Meaning and Definition in Hindi

समुद्री जल का नित्य-नियमित रूप से अपने तल से ऊपर उठाना और दे उतर आना ज्वारभाटा कहलाता है। यह मुख्यतः चंद्रमा की आकर्षण शक्ति के कारण होता है।

सूर्य की आकर्षण शक्ति भी ज्वारभाटा उत्पन्न करती है किन्तु चन्द्रमा के तुलना में उसका प्रभाव नगण्य होता है।

यद्यपि सूर्य की आकर्षण शक्ति चन्द्रमा की आकर्षण शक्ति से लाख गुना अधिक है, फिर भी चूँकि चन्द्रमा पृथ्वी से अधिक निकट है।

अतः चन्द्रमा सूर्य की अपेक्षा कई गुना अधिक शक्ति से सागरीय जल को अपनी ओर खींचता है। चंद्रमा पृथ्वी को अपनी आकर्षण शक्ति से खींचता जरूर है पर पृथ्वी पर सर्वत्र जल ही जल नही है।

स्थल भाग पर खिंचाव का प्रभाव दृष्टिगोचर नहीं होता, किन्तु जल भाग पर आकर्षण का प्रभाव स्पष्ट दिखाई पड़ता है और वह ज्वार के रूप में आ जाता है।

चंद्रमा के सम्मुख भाग में सागर जल काफी ऊँचा उठ जाता है और ज्वार उत्पन्न हुआ करता है, क्योंकि चंद्रमा का आकर्षण संपूर्ण पृथ्वी-पिंड पर पड़ने से वह चंद्रमा की ओर खिंच जाता है और विपरीत दिशा का जल पीछे रह जाता है।

इस तरह, विपरीत दिशा का ज्वार चंद्रमा के अप्रत्यक्ष खिंचाव के कारण माना जाता है।

पृथ्वी के घूर्णन के कारण प्रत्येक स्थान बारी-बारी से चन्द्रमा के सम्मुख होता हैं और बारी-बारी से विपरीत दिशा में। अतः प्रत्येक स्थान पर दिन-रात में दो बार ज्वार आता है।

Must Read –

Leave a Comment