Tense in Hindi with Definition, Types and Examples

अगर आप अंग्रेजी (English) भाषा को लिखना या अच्छी तरह से समझना चाहते है तो आपको टेंस (Tense) का ज्ञान होना बहुत ही ज्यादा जरूरी है।

क्युकी बिना टेंस के ज्ञान के ना तो आप सही से हिंदी को इंग्लिश में ट्रांसलेट कर सकते है और ना ही सही-सही इंग्लिश लिख सकते हैं।

अंग्रेजी भाषा का मुख्य आधार टेंस ही हैं किसी भी वाक्य (Sentence) को इंग्लिश में ट्रांसलेट करने के लिए हमें टेंस के नियमों (Rules) की जरूरत पड़ती ही है।

अगर आप टेन्स (काल) को अच्छी तरह से पढ़ लेंगे या समझ लेंगे तो अंग्रेजी भाषा आपके लिए बहुत आसान हो जायेगा।

आप इंग्लिश विषय को अपने लिए आसान बनाना चाहते है तो ध्यानपूर्वक इस पोस्ट को पढ़े। इस पोस्ट में हम Tense (टेंस) के बारे में पूरी डिटेल्स के साथ पढ़ेंगे।

जैसे की What is Tense in Hindi, Types of Tenses (टेंस के प्रकार), सभी Tenses का परिभाषा (Definition), उसके Rules और Examples इत्यादि।

Tense Chart in Hindi with All Definition, Types, Sentences and Examples

Tense (Definition in Hindi) – टेंस किसी कार्य के समय और इसकी पूर्णता या अपूर्णता का बोध कराता हैं।

Tense (Definition in English) – Tense show’s the time of an action and its degree of completeness.

Types of Tenses in Hindi (टेंस के प्रकार) –

टेंस के तीन प्रकार होते है जो नीचे दिया गया है –

1 . Present Tense (वर्त्तमान काल)

2 . Past Tense (भूत काल)

3 . Future Tense (भविष्य काल)

इन सभी तीनों प्रकार के टेंस के भी चार-चार प्रकार होते हैं जिसे हम बहुत ही आसान भाषा में इसी पोस्ट में आगे पढ़ेंगे।

अब इन सभी टेंस (Present, Past एवं Future) का एक-एक करके परिभाषा (Definition), Rules और Examples पढ़ते हैं।

1 . Present Tense (वर्त्तमान काल)

Present Tense (Definition in Hindi) – Verb का वह रूप जिससे वर्त्तमान समय का बोध होता हैं, उसे Present tense में कहा जाता हैं।

Present Tense (Definition in English) – That form of a verb which refers to the present time is said to be in the Present Tense.

Types of Present Tense in Hindi (वर्त्तमान काल के प्रकार) –

1 . Present Indefinite Tense or, Simple Present Tense

2 . Present Imperfect Tense or, Present Continuous Tense

3 . Present Perfect Tense

4 . Present Perfect Continuous Tense

All Types of Present Tenses Definition, Rules & Examples

1 . Present Indefinite Tense

पहचान – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में ता है, ती है, ते है इत्यादि लगा रहता हैं।

Rules (नियम) –

  • Affirmative sentence – S + v1/v5 + O + other word.
  • Negative sentence – S + do/does + not + v1 + other word.
  • Interrogative sentence – Do/Does + S + v1 + other word?

Examples in Hindi to English (उदाहरण) –

1 . मैं एक पुस्तक पढ़ता हूँ। – I read a book.

2 . आप नहीं खेलते हैं। – You do not play.

3 . क्या आपलोग हँसते हैं? – Do you laugh?

4 . क्या तुम स्कूल नहीं जाते हैं? – Do you not go to school?

2 . Present Continuous Tense

पहचान – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में रहा है, रही है, रहे है इत्यादि लगा रहता हैं।

Rules (नियम) –

  • Affirmative sentence – S + is/am/are + v4 + O + other word.
  • Negative sentence – S + is/am/are + not + v4 + O + other word.
  • Interrogative sentence – Is/Am/Are + S + v4 + O + other word?

Examples in Hindi to English (उदाहरण) –

1 . मैं जा रहा हूँ। – I am going.

2 . वह कल नहीं आ रही है। – She is not coming tomorrow.

3 . क्या तुम जा रहे हो? – Are you going?

4 . क्या बच्चे नहीं दौड़ रहे हैं? – Are the children not running?

3 . Present Perfect Tense

पहचान – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में चुका है, चुकी है, चुके है, या है, ये है, इ है इत्यादि लगा रहता हैं।

Rules (नियम) –

  • Affirmative sentence – S + has/have + v3 + O + other word.
  • Negative sentence – S + has/have + not + v3 + O + other word.
  • Interrogative sentence – Has/Have + S + v3 + O + other word?

Examples in Hindi to English (उदाहरण) –

1 . राम सो चुका है। – Ram has slept.

2 . मैंने आम नहीं खाया है। – I have not eat a mango.

3 . क्या तुमने श्याम को पीटा है? – Have you beaten Shyam?

4 . क्या आपने नहीं खाया है? – Have you not eat?

4 . Present Perfect Continuous Tense

पहचान – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में ता आ रहा है, ती आ रही है, ते आ रहे है, रहा हूँ, रही हूँ, रहे है इत्यादि लगा रहता हैं।

Rules (नियम) –

  • Affirmative sentence – S + has/have + been + v4 + O + other word.
  • Negative sentence – S + has/have + not + been + v4 + O + other word.
  • Interrogative sentence – Has/Have + S + been + v4 + O + other word?

Examples in Hindi to English (उदाहरण) –

1 . वे लोग पढ़ते रहे हैं। – They have been reading.

2 . वह नहीं टहलता रहा है। – He has not been walking.

3 . क्या आप दौरते रहे है? – Have you been running?

4 . क्या वे देश की सेवा नहीं करते रहे हैं ? – Have they not been serving the country?

2 . Past Tense (भूत काल)

Past Tense (Definition in Hindi)- Verb का वह रूप जिससे पास्ट टाइम का बोध होता है , उसे Past Tense में कहा जाता हैं।

Past Tense (Definition in English) – That form of a verb which refers to the past time is called the Past Tense.

Types of Past Tenses (भुत काल के प्रकार) –

1 . Past Indefinite Tense or, Simple Past Tense

2 . Past Imperfect Tense or, Past Continuous Tense

3 . Past Perfect Tense

4 . Past Perfect Continuous Tense

All Types of Past Tenses Definition, Rules & Examples

1 . Past Indefinite Tense

पहचान – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में या था, यी थी, ये थे, या, ये, यी इत्यादि लगा रहता हैं।

Rules (नियम) –

  • Affirmative sentence – S + v2 + O + other word.
  • Negative sentence – S + did + not + v1 + O + other word.
  • Interrogative sentence – Did + S + v1 + O + other word?

Examples in Hindi to English (उदाहरण) –

1 . मैंने खाया था। – I ate.

2 . वह घर नहीं गया। – He did not go to house.

3 . क्या उसने एक चिठ्ठी लिखी थी? – Did he write a letter?

4 . क्या वे लोग नहीं आये? – Did they not come?

2 . Past Continuous Tense

पहचान – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में रहा था, रही थी, रहे थे, इत्यादि लगा रहता हैं।

Rules (नियम) –

  • Affirmative sentence – S + was/were + v4 + O + other word.
  • Negative sentence – S + was/were + not + v4 + O + other word.
  • Interrogative sentence – Was/Were + S + v4 + O + other word?

Examples in Hindi to English (उदाहरण) –

1 . आप रो रहे थे। – You were weeping.

2 . मैं नहीं सो रहा था। – I was not sleeping.

3 . क्या मैं खा रहा था? – Was I eating?

4 . क्या लड़के हो-हल्ला नहीं कर रहे थे? – Were the boys not making a noise?

3 . Past Perfect Tense

पहचान – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में चुका था, चुकी थी, चुके थे इत्यादि लगा रहता हैं।

Rules (नियम) –

  • Affirmative sentence – S + had + v3 + O + other word.
  • Negative sentence – S + had + not + v3 + O + other word.
  • Interrogative sentence – Had + S + v3 + O + other word?

Examples in Hindi to English (उदाहरण) –

1 . मैं जा चुका था। – I had gone.

2 . वे लोग खा नहीं चुके थे। – They had not eaten.

3 . क्या तुम आ चुके थे? – Had you come?

4 . क्या वह खा नहीं चुका था? – Had he not eaten?

4 . Past Perfect Continuous Tense

पहचान – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में ता रहा था, ती रही थी, ते रहे थे इत्यादि लगा रहता हैं।

Rules (नियम) –

  • Affirmative sentence – S + had + been + v4 + O + other word.
  • Negative sentence – S + had + not + been + v4 + O + other word.
  • Interrogative sentence – Had + S + been + v4 + O + other word?

Examples in Hindi to English (उदाहरण) –

1 . मैं दौड़ता रहा था। – I had been running.

2 . वे लोग जा नहीं रहे थे। – They had not been going.

3 . क्या बच्चे खेलते रहे थे? – Had the children been playing?

4 . क्या वह गाता नहीं रहा था? – Had he not been singing?

3 . Future Tense (भविष्य काल)

Future Tense (Definition in Hindi) – Verb का वह रूप जिससे भविष्य टाइम का बोध होता है, उसे Future Tense में कहा जाता हैं।

Future Tense (Definition in English) – That form of a verb which refers to the future time is said to be in the Future Tense.

Types of Future Tenses (भविष्य काल के प्रकार) –

1 . Future Indefinite Tense or, Simple Future Tense

2 . Future Imperfect Tense or, Future Continuous Tense

3 . Future Perfect Tense

4 . Future Perfect Tense

All Types of Future Tenses Definition, Rules & Examples

Future Tense के सभी प्रकार में I और We के साथ shall का प्रयोग और बाकि सब subject के साथ will का प्रयोग किया जाता हैं।

1 . Future Indefinite Tense

पहचान – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में गा, गी, गे इत्यादि लगा रहता हैं।

Rules (नियम) –

  • Affirmative sentence – S + shall/will + v1 + O + other word.
  • Negative sentence – S + shall/will + not + v1 + O + other word.
  • Interrogative sentence – Shall/Will + S + v1 +O + other word?

Examples in Hindi to English (उदाहरण) –

1 . मैं जाउँगा। – I shall go.

2 . तुम काम नहीं करोगे। – You will not do work.

3 . क्या वह आम खायेगा? – Will he eat a mango?

4 . क्या राम नहीं आएगा? – Will Ram not come?

2 . Future Continuous Tense

पहचान – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में ता रहूँगा, ती रहूँगी, ते रहूँगे इत्यादि लगा रहता हैं।

Rules (नियम) –

  • Affirmative sentence – S + shall/will + be + v4 + O + other word.
  • Negative sentence – S + shall/will + not + be + v4 + O + other word.
  • Interrogative sentence – Shall/Will + S + be + v4 + O + other word?

Examples in Hindi to English (उदाहरण) –

1 . वह पढता रहेगा। – He will be reading.

2 . सीता गाना गाती नहीं रहेगी – Sita will not be singing a song.

3 . क्या मैं बैठा रहूँगा? – Shall I be sitting?

4 . क्या तुम हँसते नहीं रहोगे? – Will you not be laughing?

3 . Future Perfect Tense

पहचान – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में चुका होगा, चुकी होगी, चुके होंगे, या होगा, यी होगी, ये होंगे इत्यादि लगा रहता हैं।

Rules (नियम) –

  • Affirmative sentence – S + shall/will + have + v3 + O + other word.
  • Negative sentence – S + shall/will + not + have + v3 + O + other word.
  • Interrogative sentence – Shall/Will + S + have + v3 + O + other word?

Examples in Hindi to English (उदाहरण) –

1 . वह जा चुका होगा। – He will have gone.

2 . मैं नहीं खा चुकूँगा। – I shall not have eaten.

3 . क्या वह सो चुकेगा? – Will he have slept?

4 . क्या वह गा नहीं चुका होगा? – Will she not have sung?

4 . Future Perfect Continuous Tense

पहचान – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में ता हुआ रहेगा, ती हुई रहेगी, ते हुये रहेंगे इत्यादि लगा रहता हैं।

Rules (नियम) –

  • Affirmative sentence – S + shall/will + have + been + v4 + O + other word.
  • Negative sentence – S + shall/will + not + have + been + v4 + O + other word.
  • Interrogative sentence – Shall/Will + S + have + been + v4 + O + other word?

Examples in Hindi to English (उदाहरण) –

1 . मैं खाता हुआ रहूँगा। – I shall have been eating.

2 . सीता टहलती हुई नहीं रहेगी। – Sita will not have been walking.

3 . क्या तुम यह काम करते रहोगे। – Will you have been doing this work?

4 . क्या वह नहीं पढ़ता रहेगा। – Will he not have been reading?

Important Shortcuts Full Form –

  • S – Subject,
  • O – Object,
  • v1 – verb का present tense form जैसे – go , eat , come e.t.c.
  • v2 – verb past tense form went, ate, came e.t.c.
  • v3 – verb past participle form gone, eaten, come e.t.c.
  • v4 – verb present participle form going, eating, coming e.t.c.

Final Thoughts –

तो दोस्तों, आज के हमारे ब्लॉग HindiDeep.Com के इस आर्टिकल में आपने टेंस के बारे में पूरी जानकारी ली हैं।

जैसे की टेंस क्या हैं। (What is Tense in Hindi), इसके कितने प्रकार होते हैं। (Types of Tenses in Hindi) और इन सभी Tenses को बनाने का Rules आदि।

आपको आज का यह आर्टिकल Tense Chart in Hindi (टेंस चार्ट इन हिन्दी) जरूर अच्छा लगा होगा।

अगर आप टेंस से जुड़ी कोई जानकारी या इस आर्टिकल से सबंधित कोई अपना सुझाव देना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपना सुझाव हमे भेज सकते हैं।

Leave a Comment