गर्मी के मौसम पर निबंध हिंदी में | Essay on Summer Season in Hindi

हमने अपने पिछले Hindi Essay के आर्टिकल में दो अलग-अलग मौसम (Season) वसंत ऋतू और वर्षा ऋतू पर हिंदी में निबंध पढ़ चुके हैं। आज के इस आर्टिकल में हम गर्मी के मौसम अर्थात ग्रीष्म ऋतु पर निबंध हिंदी में पढ़ेंगे।

हमारे देश भारत में सबसे ज्यादा देर तक रहने वाला मौसम ग्रीष्म ऋतू ही हैं जो सभी ऋतुओं में सबसे अधिक समय तक हमारे देश में पाया जाता हैं। आप इस आर्टिकल में इस ऋतु से होने वाले लाभ और हानियों के बारे में भी पढ़ सकते हैं।

अब हम आज का यह आर्टिकल ग्रीष्म ऋतू पर हिंदी निबंध को शुरू करते हैं। आप पूरा पढ़ने के बाद नीचे कमेंट बॉक्स के माध्यम से यह जरूर बताये की आपको यह निबंध कैसा लगा।

ग्रीष्म ऋतु पर निबंध हिंदी में – About Summer Season Essay in Hindi

summer season essay in hindi

भौगोलिक दृस्टि से भारत को भिन्नताओं से भरा देश कहा जाता है। उपमहाद्वीपीय विशालता के कारण हर क्षेत्र में भिन्नताएँ द्रस्तिगोचर होता हैं। इसी क्रम में विशाल भारत की जलवायु में भी अत्यधिक भिन्नता है।

एक वर्ष के अल्प काल में भारत की जलवायु में कई बार परिवर्तन होता देखा जाता है। कभी शीत तो, कभी पावस, कभी शरद, तो कभी ग्रीष्म।

भारत की धरा पर विभिन्न प्रकार की ऋतुओं का समय-समय पर आगमन होता हैं।

मुख्य रूप में ग्रीष्म ऋतू का शुभागमन ज्येष्ठ (अप्रैल) महीने से होता है और इसका विशेष प्रभाव आषाढ़ (जून) महीने तक बना रहता है। ग्रीष्म का नाम सुनते ही शरीर का रोम-रोम काँप उठता है।

ग्रीष्म की तपिश से कोई बच नहीं सकता। यह मनुष्य, पशु, पेड़-पौधे तथा कीड़े-मकोड़े तक को अपने ताप से दग्ध कर देता है।

ग्रीष्म का आगमन गर्म और झुलसा देने वाली हवा और ‘लू’ की लपलपाती जीभ के साथ होता हैं।

सुबह के बाद से ही सूर्य क्षण प्रति क्षण तीव्र किरणों को अधिक से अधिक प्रखर और तेजयुक्त करता चला जाता हैं। इतना होने पर भी ग्रीष्म ही हमारे गरीब देश के लिए सर्वोत्तम ऋतु है।

ग्रीष्म के कारण ही सागर, महासागर, जल में वाष्पीकृत होकर बादल बनते हैं और वर्षा होती हैं। जल का नाम जीवन हैं, यह हम सभी अच्छी तरह से जानते हैं।

ग्रीष्म की संध्या और उसका प्रातःकालीन समय बड़ा ही सुहावना होता है। भारत वर्ष जैसे गरीब देश के लिए ग्रीष्म ऋतु ही सबसे उत्तम ऋतु हैं। यहा के 70% से लोग गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन गुजर बसर करते हैं।

जिनके पास पर्याप्त रूप में पहनने के लिए कपड़े और रहने के लिए घर नहीं होता हैं। जिससे वह कम कपड़े में ही गर्मी के महीने में अपना जीवनयापन कर लेते हैं। इस प्रकार देखा जाये तो हमारे देश में ग्रीष्म ऋतु सबसे बेस्ट और अच्छा ऋतू हैं।

Final Thoughts – 

आप यह हिंदी निबंध को भी जरूर पढ़िए –

Leave a Comment