नमस्कार, आपका स्वागत हैं HindiDeep.com ब्लॉग पर। आज हम समय के महत्व पर हिंदी निबंध जानेंगे। समय का महत्व पुराने समय में भी था और अभी वर्तमान समय में भी हैं और भविष्य में भी जरूर रहेगा।
समय बड़ा बलवान होता हैं ऐसा इसीलिए कहा गया हैं क्युकी एक बार समय चले जाने के बाद आप लाख कोशिश करले फिर भी आप बीते समय को किसी भी हालत में वापस नहीं कर सकते हैं।
तो चलिए अब विस्तार से समय के महत्व पर हिंदी निबंध पढ़ते हैं। आप यह निबंध पढ़ने के बाद हमें कमेंट के माध्यम से जरूर बताये की आपको यह निबंध कैसा लगा।
समय के महत्व पर निबंध हिंदी में – Essay on Time in Hindi Language
समय, समय का चक्र ऐसा होता हैं जो कभी भी स्थिर नहीं होता हैं। वह सदा ही गतिशील रहता हैं समय की परख होना बुद्धिमता की निशानी हैं। जिसमे समय की परख की क्षमता होती हैं। वह समय को पहचानकर उसके अनुरूप कार्य करता हैं और सफलता उसके कदमो को चूमती हैं।
इसके विपरीत जिसे समय की परख नहीं अर्थात समय को पहचानने की क्षमता नहीं होती हैं। उसे जीवन में पछतावा के सिवा कुछ नहीं मिलता हैं। प्रकृति के सारे काम समयानुसार होते हैं जैसे सूर्य का उदय होना, दिन-रात का होना आदि अगर ये सब काम समय पर ना हो तो आप सोच ही सकते हैं की हमारे प्रकृति में क्या-क्या हो जायेगा सारे जीव-जगत संकट में पर जायेंगे।
समय का सदूपयोग समय की वास्तविक पहचान से ही संभव हैं इसीलिए हम सभी को समय का महत्व देते हुए उसकी पहचान कर अपने समय का अच्छा से अच्छा उपयोग करना चाहिए।
विद्यार्थी जीवन में समय का महत्व –
अगर हम समय के महत्व के बारे में जान ही रहे हैं तो विद्यार्थी जीवन में समय महत्व के बारे में जरूर जानना चाहिए क्युकी जिस विद्यार्थी ने अपने विद्यार्थी जीवन में ही समय के महत्व को जान लिया तो समझो वो उसका आगे का जीवन सफल हो गया।
अपने समय का ध्यान नहीं रहने से ही विद्यार्थी परीक्षा में फेल हो जाते हैं अगर वो अपने समय के महत्व को जानते हुए ठीक समय पर अपने पढाई पर अच्छी तरह से ध्यान देंगे तो परीक्षा में फेल होने की नौबत ही नहीं आएगी।
विश्व में जितने भी महान व्यक्ति हुए हैं उन्होंने समय के महत्व को समझा और उसके अनुसार अपना कर्तव्य किया, तभी उन्हें सफलता मिली और वे महान बन गए।
समय के महत्व को समझने वाला व्यक्ति आज के कार्य को कभी कल पर नहीं टालता।समय के महत्व को समझते हुए महान कवि कबीर दास जी अपनी दोहे में इसका वर्णन किये हैं जो इस प्रकार हैं –
काल करे सो आज कर, आज करे सो अब्ब । पल में परलय होयेगा, बहुरि करेगा कब्ब ।।
यह दोहा कबीर के दोहे में से बहुत ही प्रसिद्ध दोहा हैं इसका अर्थ होता हैं की हमे किसी काम को कल पर टालना नहीं चाहिए। कल पर टालने वाले काम को हमे अभी आज ही कर लेना चाहिए क्युकी कबीर दास जी मानना हैं की अगर पल में प्रलय आ जाये तो हम अपना काम कब करेंगे।
अतः समय का महत्व देते हुए हमे इसका सदूपयोग करना चाहिए। एक-एक पल बड़ा कीमती होता हैं हमे इसका ध्यान रखना चाहिए जिससे की हमारा एक भी क्षण बर्बाद न जाए।
Final Thoughts –
दोस्तों आपने आज के इस आर्टिकल में समय के महत्त्व पर हिंदी में निबंध (Essay on Time in Hindi) पढ़ा। आपको यह Hindi Essay कैसा लगा नीचे कमेंट में जरूर बताये।
आप यह भी जरूर पढ़े –
- इंटरनेट की उपयोगिता पर निबंध हिंदी में – Internet Essay in Hindi
- मेरा प्रिय खेल पर निबंध हिंदी में – My Favorite Sports Essay in Hindi
- बाल दिवस पर निबंध हिंदी में – [ Children’s Day Essay in Hindi ]
Amazing and Thank you for a wonderful essay. Mujhe chahiye tha kisi kam ke liye… Thanks ☺️☺️
आपका HindiDeep.Com पर स्वागत हैं दोस्त 💚