Past Indefinite Tense in Hindi : Definition, Sentences & Examples

आज के HindiDeep.Com के इस आर्टिकल में हम Tense के दूसरे प्रकार Past Tense के बारे में पढ़ेंगे।

इस आर्टिकल से पहले हमने टेंस वाले आर्टिकल्स में टेंस के पहले प्रकार Present Tense के सभी प्रकारो के बारे में पढ़ चुके हैं।

इस आर्टिकल में पास्ट टेंस के पहले प्रकार Past Indefinite Tense या Simple Past Tense के बारे में हम पढ़ेंगे।

आप इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद सिंपल पास्ट टेंस का परिभाषा (Definition), रूल्स (Rules या Formula) और उदाहारण (Examples) आदि इन सभी चीजों के बारे में जान पायेंगे।

इस आर्टिकल को शुरू करने से पहले आप इस बात को अच्छी तरह समझ जाइए की Simple Past Tense और Past Indefinite Tense दोनों एक ही प्रकार हैं, जो की Past Tense का पहला प्रकार हैं।

तो चलिए अब सिंपल पास्ट टेंस का परिभाषा, रूल्स, उदाहरण आदि सभी के बारे में एक-एक करके पढ़ते हैं।

Past Indefinite Tense in Hindi or Simple Past Tense in Hindi with Definition & Examples

Simple Past Tense Definition in English – That form of a verb which shows that an action took place at sometime in the past is said to be in the Simple Past Tense.

Simple Past Tense definition in Hindi – Verb का वह रूप जो दिखाता है की कोई कार्य पास्ट (अतीत) में किसी समय हुआ हो, उसे Simple Past Tense में कहा जाता हैं।

पहचान – हिंदी वाक्यों के मुख्य क्रिया के अंत में ता था, ती थी, ते थे, या, ये, यी, या था, यी थी, ये थे इत्यादि लगा रहता हैं।

तो अब सिंपल पास्ट टेंस का परिभाषा और पहचान जानने के बाद इसको बनाने का Formula और Examples भी साथ ही साथ पढ़ते हैं।

1 . Affirmative Sentences Examples in Hindi and English

Simple Past Tense Formula / Rule – S + v2 + O + other word.

Examples (उदाहरण) –

मैंने खाया था। – I ate.

तुम रोए। – You wept.

उसने पढ़ा था। – he read.

आपने गाली दी थी। – You abused.

वे पटना गए थे। – They went to Patna.

वह मेरे पास आया। – He came to me.

सीता ने रोटी खाई। – Sita ate bread.

राम ने एक पुस्तक दी। – Ram gave a book.

उसने एक चिट्ठी लिखी थी। – He wrote a letter.

उन्होंने गरीबों की मदद की। – They helped the poor.

2 . Negative Sentences Examples in Hindi and English

Past Indefinite Tense Formula / Rule – S + did + not + v1 + O + other word.

Examples (उदाहरण) –

उसने नहीं खाया। – He did not eat.

मैंने नहीं पढ़ा। – I did not read.

वह नहीं सोई। – She did not sleep.

तुम स्कूल नहीं गए। – You did not go to school.

वह नहीं आया। – He did not come.

उसने मुझे गाली नहीं दी। – He did not abuse me.

मोहन बाजार नहीं गया था। – Mohan did not go to market.

मैं स्कूल नहीं गया। – I did not go to school.

तुमने नहीं खाया था। – You did not eat.

उनलोगों ने कोशिश नहीं की। – They did not try.

3 . Interrogative Sentences Examples in Hindi and English

Simple Past Tense Formula / Rule – Did + S + v1 + O + other word?

Examples (उदाहरण) –

क्या मैं गया ? – Did I go?

क्या तुमने खाया ? – Did you eat?

क्या लड़के स्कूल गए ? – Did the boys go to school?

क्या आपने कोशिश की ? – Did you try?

क्या सोहन जाना चाहता था ? – Did Sohan want to go?

क्या राम नहीं सोया ? – Did Ram not sleep?

क्या सीता ने पत्र नहीं लिखा था ? – Did Sita not write a letter?

क्या मोहन ने यह काम करना नहीं चाहा ? – Did Mohan not want to do this work?

क्या गणेश ने आम नहीं खाया था ? – Did Ganesh not eat a mango?

क्या आपने मुझे गाली नहीं दी ? – Did you not abuse me?

Final Thoughts –

तो दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हमने Simple Past Tense या Past Indefinite Tense के बारे में पढ़ा जिसमे हमने इसका Definition, Rules और Examples सभी के बारे में पढ़ा।

आपको आज का यह आर्टिकल सिंपल पास्ट टेंस के बारे में जरूर अच्छा लगा होगा। अगर आप इस आर्टिकल से सम्बंधित कोई सुझाव देना चाहते हैं आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स के माध्यम से अपना सुझाव हम तक पंहुचा सकते हैं।

All Types of Past Tense in Hindi

Leave a Comment