पदबंध किसे कहते हैं। भेद, प्रकार और उदाहरण

हमने अपने हिंदी व्याकरण के पिछले आर्टिकल में हिंदी मुहावरें के बारे में पढ़ा था। आज के इस Hindi Grammar के आर्टिकल में हम पदबंध (Padbandh) के बारे में पढ़ेंगे।

जिसमे हम पदबंध किसे कहते हैं।, पदबंध के भेद एवं पदबंध के उदाहरण आदि के बारे में पढ़ेंगे। अब हम आज का यह आर्टिकल शुरू करते हैं।

Padbandh Kise Kahate Hain in Hindi Grammar

पदबंध (Padbandh) – जब दो या दो से अधिक पद निश्चित ‘काम’ और निश्चित ‘अर्थ’ में किसी ‘पद’ का काम करते हैं, तब उसे पदबंध कहा जाता है।

पदबंध भी एक प्रकार से ‘वाक्यांश‘ ही है। इसका प्रयोग हिंदी में मुहावरें और कहावतों के रूप में ज्यादा होता है। पदबंध के प्रयोग से वाक्य प्रभावकारी सार्थक और स्पष्ट बनता है।

‘पदबंध’ पूर्ण अर्थ नहीं प्रकट करते हैं। ‘पदबंध’ दो या दो से अधिक पदों का ‘सार्थक योग’ है। जैसे – भोजन करने के पहले राम ने स्नान किया। इस वाक्य में ‘भोजन करने के पहले’ पदबंध है।

पद (Pad) – ‘विभक्तियुक्त’ शब्दों को, जो वाक्य में प्रयुक्त होते हैं, पद कहा जाता है। शब्द ‘विभक्ति-रहित और ‘वाक्य’ से अलग या स्वतंत्र होते हैं। पदों में कारक की कोई विभक्ति रहती है और ये ‘वाक्य’ के अंग होते हैं।

पदबंध के भेद (Padbandh Ke Bhed) –

मुख्य रूप से पदबंध के छह प्रकार हैं :

1 . संज्ञा पदबंध

2 . सर्वनाम पदबंध

3 . विशेषण पदबंध

4 . क्रिया पदबंध

5 . क्रिया-विशेषण पदबंध

6 . अव्यय पदबंध


1 . संज्ञा पदबंध (Sangya Padbandh) –

परिभाषा :- जो पदबंध वाक्य में संज्ञा का काम करता है, उसे संज्ञा पदबंध कहा जाता है।

उदाहरण – ‘देशभर के विद्वानों को एक स्थान पर जमा किया गया।’ इस वाक्य में ‘देशभर के विद्वानों को’ संज्ञा पदबंध है।

2 . सर्वनाम पदबंध (Sarvanam Padbandh) –

परिभाषा – जो पदबंध वाक्य में सर्वनाम का कार्य करता है, उसे सर्वनाम पदबंध कहा जाता है।

उदाहरण – ‘सबों पर दया करने वाले आप महान हैं।’ देव का मारा वह (भटक रहा है)।’

3 . विशेषण पदबंध (Visheshan Padbandh) –

परिभाषा – जो पदबंध संज्ञा की विशेषता बताने के लिए प्रयोग में लाया जाता है, उसे विशेषण पदबंध कहा जाता है।

उदाहरण – पढ़ने में लगा हुआ बालक, धन कमाने में लगा हुआ व्यापारी, धर्म के प्रचार में लगा हुआ साधक, हाथी की तरह विशाला आदि।

4 . क्रिया पदबंध (Kriya Padbandh) –

परिभाषा – वाक्य में क्रिया का कार्य करने वाला पदसमूह क्रिया पदबंध कहलाता है।

उदाहरण – जाता रहता था, कहा जा सकता है आदि।

5 . क्रिया-विशेषण पदबंध (Kriya-Visheshan Padbandh) –

परिभाषा – जो पदबंध किसी वाक्य में क्रिया-विशेषण का काम करें, उसे क्रिया-विशेषण पदबंध कहा जाता है।

उदाहरण – बिछावन पर सोते हुए चिल्लाया। जोरों से रोता हुआ। कार्यालय से होकर आऊँगा आदि।

6 . अव्यय पदबंध (Avyay Padbandh) –

परिभाषा – वाक्य में अव्यय का काम करने वाले पदसमूह को अव्यय पदबंध कहा जाता है।

उदाहरण – हिमालय से कन्याकुमारी तक (भारत एक है); प्रतिबंध प्रतिदिन की तरह (आज भी चला गया)।

Final Thoughts –

आज के इस Hindi Grammar के आर्टिकल में आपने पदबंध किसे कहते हैं और इसके सभी भेदों के बारे में जाना।

अगर आपको यह आर्टिकल उपयोगी लगे तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर अवश्य करे।

आप यह हिंदी व्याकरण के भागों को भी पढ़े –



Leave a Comment