NCC Full Form in Hindi and English : एनसीसी की पूरी जानकारी जानिए?

दोस्तों, क्या आप भी NCC क्या होता हैं और NCC Ka Full Form क्या होता हैं इसके बारे में जानना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही आर्टिकल पर हैं।

आज के इस आर्टिकल में एन.सी.सी. (NCC) के बारे में पूरी जानकारी – जैसे की एनसीसी की शुरुवात कब की गयी, एनसीसी का फुल फॉर्म, एनसीसी के कितने प्रकार होते हैं और यह हमारे देश में क्या कार्य करती है आदि।

इन सभी चीजों के बारे में आप पढ़ सकते हैं। आप आज के इस आर्टिकल NCC Full Form in Hindi को पूरा पढ़ने के बाद कमेंट के माध्यम से हमें जरूर बताये की आपको यह आर्टिकल कैसा लगा।

What is NCC Full Form in Hindi and English

ncc full form

NCC Ka Full Form in English – National Cadet Corps

NCC Ka Full Form in Hindi – नेशनल कैडेट कोर (राष्ट्रीय कैडेट कोर)

एन.सी.सी क्या होता हैं। – NCC Kya Hota Hain in Hindi

NCC का फुल फॉर्म नेशनल कैडेट कोर (National Cadet Corps) होता हैं। सैनिक शिक्षा की राष्ट्रीय आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय सरकार ने 1956 में पंडित हृदयनाथ कुँजुरु की अध्यक्षता में नेशनल कैडेट कोर के विषय में विचार करने के लिए एक समिति गठित की थी।

इस समिति के आधार पर 8 अप्रैल 1957 को संसद में एन.सी.सी. अधिनियम पारित कर दिया गया। इस अधिनियम का मूल उद्देश्य था — “देश के युवकों के चरित्र का विकास करना, उनमें सहयोग और सैनिक भावना को जागृत करना, सेना के प्रति उनमें रुचि जगाना तथा आवश्यकता पड़ने पर सेना में प्रवेश के लिए अस्त्र शास्त्र की शिक्षा देना।”

एन.सी.सी. को निम्न दो डिवीजनों में विभक्त किया गया है –

1 . जूनियर डिवीजन,

2 . सीनियर डिवीजन

जूनियर डिवीजन में 13 से 18 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं तथा सीनियर डिवीजन में 18 वर्ष से अधिक आयु के कॉलेज एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित कर दिया गया।

सेना की भाँति N.C.C. को भी तीन वर्गों में विभक्त कर दिया गया है —

1 . सैनिक विंग

2 . नौ सैनिक विंग

3 . नभ सैनिक विंग।

देश की सुरक्षा के लिए एन.सी.सी. का भी महत्वपूर्ण स्थान है। नवयुवक और नवयुतवियों में सत्यता, ईमानदारी, कर्तव्यपरायणता, जागरूकता तथा अनुशासनप्रियता आदि गुणों का बीजारोपण इस संगठन के माध्यम से सहज रूप से हो जाता है।

वे परिश्रमपूर्वक अपने कर्तव्य पालन करना जान जाते हैं। एक-दूसरे से मिलकर काम करने की भावना का उदय होता है, वे देश की सुरक्षा के प्रति जागरूक हो जाते हैं।

शत्रु का मुकाबला करने तथा उस पर विजय प्राप्त करने का आत्म-विश्वास उनमें स्वयं जागृत हो जाता है। भीरुता और कायरता उनसे दूर भाग जाती है।

चतुर्थ पंचवर्षीय योजना के अंत तक देश में 30 लाख युवक-युवतियाँ एन.सी.सी. का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके थे, जिनमें 15 लाख सीनियर डिवीजन और 15 लाख जूनियर डिवीजन के थे।

इस समय वह संख्या 20 लाख से अधिक है। हमारे देश भारत में एन.सी.सी. (NCC) का भविष्य निसंदेह उज्जवल हैं।

Final Thoughts – 

दोस्तों, आज के इस आर्टिकल में आपने NCC Ka Full Form क्या होता हैं इसके बारे में पढ़ा। जिसमे आपने इसका इंग्लिश और हिंदी में फुल फॉर्म के बारे में जाना।

यह भी पढ़े – 

अगर आपको आज का यह आर्टिकल NCC Full Form in Hindi पसंद आया हो तो आप इस आर्टिकल को अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर जरूर करे।

Leave a Comment