GST Full form in Hindi : जीएसटी के फ़ायदे एवं नुकसान

आज के इस Full Form के आर्टिकल में आप एक समय में बहुत प्रसिद्ध रहा, शब्द GST के बारे में पढ़ सकते हैं। जिसमें आप इसका इंग्लिश और हिंदी दोनों भाषाओं में फुल फॉर्म के बारे में जानेंगे।

हमने अपने पिछले फुल फॉर्म्स के आर्टिकल में NCC और Gmail का फुल फॉर्म के बारे में पढ़ा था। अगर आपने इसे अभी तक नहीं पढ़ा इसे भी जरूर पढ़े।

GST Ka Full Form in Hindi and English – जीएसटी का फुल फॉर्म क्या होता हैं।

GST Ka Full Form

GST Full Form in English – Goods and Services Tax

GST Full Form in Hindi – वस्तु एवं सेवा कर

जीएसटी (GST) क्या हैं। What is GST in Hindi 

वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक, भारत का अब तक का सबसे बड़ा कर (Tax) सुधार है। वर्तमान प्रणाली को सरल बनाने और देश को एकीकृत बाजार में परिवर्तित करने में यह मील का पत्थर साबित हुआ है।

यह लगभग सभी करों को समायोजित करके एक सरल प्रणाली GST बनाया गया हैं। जीएसटी वस्तु और सेवाओं पर केंद्र और राज्यों द्वारा लगाए गए विभिन्न अप्रत्यक्ष करों की जगह एकीकृत व्यवस्था स्थापित करेगा और अप्रत्यक्ष कर जीएसटी केवल तीन तरह के रह गए है। (केंद्रीय राज्य और एकीकृत जीएसटी)।

जीएसटी के लागू होने से केंद्रीय करों में से केंद्रीय उत्पाद शुल्क, अतिरिक्त उत्पाद शुल्क, सेवा कर, एडिशनल कस्टम ड्यूटी, विशेष और अतिरिक्त कस्टम ड्यूटी तथा वस्तुओं व सेवाओं पर लगने वाले सारे सरचार्ज समाप्त हो गए हैं।

वही राज्यों के करो में वैट, मनोरंजन कर, केंद्रीय बिक्री कर, चुंगी व प्रवेश कर, खरीद कर, लॉटरी, सट्टे व जुए पर लगने वाले कर तथा सरचार्ज व सैस समाहित हो गए हैं।

इस प्रकार केंद्र, राज्यों व स्थानीय निकायों द्वारा लिए जाने वाले विभिन्न अप्रत्यक्ष करों के स्थान पर एकीकृत जीएसटी ही वसूला जा रहा हैं तथा पूरा देश एक समृद्ध बाजार के रूप में विकसित हो गया हैं।

जीएसटी लागू होने के फ़ायदे – 

1 . इसके लागू होने पर एक राष्ट्र एक कर प्रणाली आरंभ हो गयी हैं।

2 . इसके लागू होने पर पूरे देश में वस्तु और विभिन्न सेवाओं का हस्तांतरण निर्बाध गति से किया जा रहा है।

3 . पूरा देश एकीकृत बाजार की तरह काम कर रहा है और कर प्रणाली बहुत आसान हो गयी है।

4 . इसके लागू होने से कर चोरी पर लगाम लग गया है तथा लोगों में सही रूप से कर भुगतान करने की भावना स्वयं जागृत हो गयी है।

5 . यह हमारे देश की कर प्रणाली में एक बड़ा सुधार है, जो लंबे समय तक चलता रहेगा और यह देशहित में भी है।

Final Thoughts – 

आज के इस आर्टिकल में आपने GST Ka Full Form क्या होता हैं इसके बारे में पढ़ा। अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स के माध्यम से हमे जरूर बताये।

यह फुल फॉर्म भी पढ़े –

Leave a Comment