वन पर निबंध हिंदी में – Essay on Forest in Hindi

आज के इस Hindi Essay के आर्टिकल में आप वन पर निबंध हिंदी (Forest Essay in Hindi) भाषा में पढ़ सकते हैं जो की आपको अवश्य पसंद आएगा।

हमने अपने पिछले निबंध के आर्टिकल में स्वास्थ्य ही धन हैं एवं स्वतंत्रता दिवस पर निबंध पढ़ा था। अगर आपने इसे नहीं पढ़ा इसे भी अवश्य पढ़े।

अब हम आज का यह आर्टिकल Essay on Forest in Hindi Language को शुरू करते हैं आप स्क्रॉल डाउन करके पढ़िए।

वन पर निबंध – Essay on Forest in Hindi

वन मानव जीवन के लिए अत्यन्त उपयोगी हैं। सामान्य व्यक्ति वनों के महत्त्व को भली प्रकार नहीं समझते। वस्तुतः वनों के अभाव में मानव-जीवन का अस्तित्व सम्भव नहीं है।

अधिकांश लोग वनों की प्राकृतिक शोभा को साधन मात्र मानते हैं। पिछले सैकड़ों वर्षों से वन सम्पदा का निरन्तर दोहन हो रहा है।

भ्रष्ट अधिकारियों तथा धनलोलुप व्यापारियों ने वन सम्पदा का पर्याप्त विनाश किया है। वर्तमान समय में पहाड़ों पर वृक्ष दिखाई नहीं देते।

वनों से अवैध रूप में हजारों टन लकड़ियाँ प्रतिवर्ष काटी जाती हैं। श्री सुन्दरलाल बहुगुणा जैसे महान् व्यक्ति ‘चिपको आंदोलन‘ द्वारा वनों की रक्षा का प्रयास करते रहे, परन्तु अधिकारियों और व्यापारियों ने मिलकर वन सम्पदा को भारी हानि पहुँचाई ।

वनों से हमें अनेक प्रकार के प्रत्यक्ष लाभ होते हैं। वनों से हम अनेक प्रकार की लकड़ियाँ प्राप्त करते हैं। ये लकड़ियाँ अनेक प्रकार से प्रयोग में आती हैं।

उन्हें इंधन के रूप में प्रयुक्त किया जाता है। व्यापारिक दृष्टि से कई प्रकार की लकड़ियाँ उपयोगी होती हैं। साल, सागौन, देवदार, चीड़, शीशम, चन्दन, आबनूस इत्यादि लकड़ियों का प्रयोग फर्नीचर, इमारती सामान, रेल के स्लीपर तथा जहाज आदि बनाने के लिए किया जाता है।

वनों से लकड़ी के अतिरिक्त अनेक उपयोगी सहायक वस्तुओं की प्राप्ति होती है। अनेक उद्योगों में इनका उपयोग कच्चे माल के रूप में होता है।

वनों से प्रचुर मात्रा में फलों की प्राप्ति होती है। वन अनेक जीवनोपयोगी जड़ी-बूटियों के भण्डार हैं। वनों में ऐसी अनेक वनस्पतियाँ पाई जाती हैं, जिनमें अनेक आवश्यक रोगों की चिकित्सा होती है। अनेक प्रकार के पशु-पक्षी वनों में स्वतंत्र विचरण करते हैं।

गाय, भैंस, बकरी, भेड़ इत्यादि पालतू पशुओं के लिए भी वन विशाल चारागाह प्रदान करते हैं। हाथी-दाँत, कस्तूरी मृग, मृग-छाल, शेर की खाल तथा गैंडे के सींग आदि बहुमूल्य वस्तुएँ वनों की ही देन हैं।

सरकार को वनों के ठेके द्वारा प्रतिवर्ष करोड़ो रुपये की आय होती है। वनों को वर्षा का संचालक कहा जाता है। इस प्रकार वन वर्षा का आह्वान करते हैं तथा वर्षा से वन बढ़ते हैं। वनों का नदियों से भी गहरा संबंध होता है।

डॉ० भगवतीशरण सिंह के शब्दों में — “वनों के रहते नदियाँ स्वतः फूट पड़ती हैं एवं प्रवाहित होती रहती हैं। वन नहीं रहेंगे, तो नदियाँ भी नहीं रहेंगी।

नदियों के न रहने पर हमारी संस्कृति विच्छिन्न हो जाएगी। हमारा जीवन-स्रोत ही सूख जाएगा। अतः वनों की आवश्यकता और महत्ता को अस्वीकार करके न तो हम आर्थिक उन्नति के सोपान गढ़ सकते हैं और न ही स्वास्थ्य और सुख की कल्पना कर सकते हैं।”

वनों के वृक्ष वातावरण से दूषित वायु ग्रहण करते हैं तथा ऑक्सीजन छोड़कर वातावरण को शुद्ध बनाए रखते हैं। इस प्रकार वन पर्यावरण में संतुलन बनाए रखते हैं।

वनों से वातावरण का तापक्रम, नमी और वायु-प्रवाह नियंत्रित होता है, जिससे जलवायु में संतुलन बना रहता है। वनों के कारण वर्षा का जल मन्द गति से प्रवाहित होता है, अतः भूमि का कटाव कम होता है। वन रेगिस्तान के प्रसार को रोकते हैं।

इस प्रकार वन मानव-जीवन के लिए अत्यन्त उपयोगी हैं। सरकार तथा जन-समाज को वनों की सुरक्षा का अधिकाधिक प्रयास करना चाहिए।

Final Thoughts –

आप यह हिंदी निबंध भी पढ़ सकते हैं –

Leave a Comment