Eclipse Meaning in Hindi | हिंदी अर्थ और मतलब

Eclipse Meaning in Hindi

Noun

  • ग्रहण
  • चन्द्रमा या सूर्य का कुछ देर के लिए, पूर्ण रूप से या आंशिक रूप से पृथ्वी वासियों को दिखाई न पड़ना।

Pronunciation (उच्चारण)

  • Eclipse – एक्लिप्स

Eclipse Definition in Hindi

यदि किसी एक प्रकाश बिन्दु से मुक्त होने वाले प्रकाश के मार्ग में कोई वस्तु आ जाती है तो उसमे एक छाया बनती है। इसको ‘प्रच्छाया’ कहा जाता है।

प्रच्छाया के अन्तर्गत किसी भी स्थान से देखने पर प्रकाश स्रोत ढंका हुआ दिखाई पड़ता है। परन्तु यदि प्रकाश स्रोत एक बिन्दु न होकर विस्तृत होता है, तो उसके मार्ग में आने वाली वस्तु की छाया के तीन अलग-अलग क्षेत्र होंगे।

प्रथम, एक नोंक पर झुकी हुई घनी शंक्वाकार छाया होती है, जो प्रच्छाया होती है। प्रच्छाया में प्रकाश बिल्कुल नहीं दिखाई पड़ता है।

प्रच्छाया के दोनों ओर एक नोंक पर झुकी हुई कम घनी छाया होती है, जिसे उपछाया कहा जाता है।

इस क्षेत्र में आंशिक छाया होती है अर्थात् यहाँ आंशिक रूप से प्रकाश भी विद्यमान होता है।

ग्रहण दो प्रकार के होते हैं –

चन्द्रग्रहण एवं सूर्यग्रहण

सूर्यग्रहण में पृथ्वी, चन्द्रमा तथा सूर्य की स्थिति एक सीध में होती है, जिसमें सूर्य एवं पृथ्वी के बीच चन्द्रमा आ जाता है।

यहाँ उपरोक्त सिद्धांत के संदर्भ में सूर्य प्रकाश बिन्दु तथा चन्द्रमा बीच की वस्तु बन जाता है, जबकि छाया पृथ्वी पर पड़ती है।

पृथ्वी के जिन क्षेत्रों पर चन्द्रमा की प्रच्छाया बनती है, वहाँ पूर्ण सूर्यग्रहण दिखाई देता है, जबकि उपछाया के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों पर आंशिक सूर्यग्रहण का निर्माण होता है।

Meaning in Hindi –

Leave a Comment