डीएनए का फुल फॉर्म हिंदी में – DNA Full Form in Hindi

आज के इस HindiDeep.in के आर्टिकल में डीएनए क्या हैं एवं डीएनए का फुल फॉर्म क्या होता हैं इसके बारे में पढ़ेंगे।

इस आर्टिकल में हम जानेंगे की DNA हमारे शरीर में कहा पाया जाता हैं और इसका क्या कार्य होता हैं। तो अब दोस्तों, हम आज का यह आर्टिकल शुरू करते हैं।

डीएनए क्या हैं और डीएनए का फुल फॉर्म क्या होता हैं।

सबसे पहले हम इसका फुल फॉर्म जान लेते हैं उसके तत्पश्चात हम इसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारियाँ जानेंगे।

DNA Full Form in English – Deoxyribonucleic acid

DNA Full Form in Hindi – डिऑक्सीराइबोस न्यूक्लिक एसिड

डीएनए हर एक मनुष्य के कोशिका के केंद्रक के अंदर पाया जाने वाला धागेनुमा एक संरचना होता हैं जो अम्ल (Acid) प्रकृति का होता हैं।

जो मनुष्य के पुरे शरीर के हर एक कोशिका जैसे हाथ, पैर, आँख आदि किसी भी अंग के कोशिका के केन्द्रक के अंदर पाया जाता हैं जो हर एक इंसान में पाया जाता हैं।

सन 1953 ई. में जे. डी. वाटसन और क्रिक नामक दो वैज्ञानिक ने DNA की द्विकुंडलित संरचना मॉडल (Double Helix Model) दिया। इस काम के लिए उन्हें सन 1962 ई. में नोबेल पुरुस्कार भी मिला।

DNA के कार्य : –

डी.एन.ए हमारे शरीर में सभी अनुवांशिक कार्यो का संचालन करता हैं। डीएनए आनुवंशिक लक्षणों को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक ले जाता है।

DNA अनु में कोशिका के निर्माण एवं संगठन की सभी आवश्यक सूचनाएँ होती हैं। DNA के क्रियात्मक खंड को जीन (Gene) कहते हैं।

ये जीन पैतृक गुणों के वाहक होते हैं, अतः DNA को आनुवंशिक पदार्थ तथा जीन को आनुवंशिक इकाई (Hereditary Unit) कहते हैं।

डीएनए हमारे शरीर में प्रोटीन संस्लेषण की क्रिया को भी नियंत्रित करता हैं जैसे की किस समय में हमारे शरीर में कितना प्रोटीन का निर्माण होना चाहिए या नहीं होना चाहिए।

DNA में चार प्रकार के क्षार भी पाए जाते हैं जो इस प्रकार हैं –

  • 1 . एडिनिन ( adenine )
  • 2 . गुआनिन ( guanine )
  • 3 . थाइमिन ( thymine )
  • 4 . साइटोसिन ( cytosine )

डीएनए में अणु की संख्या के आधार पर एडिनिन सदैव थाइमिन से, साइटोसिन सदैव गुआनिन से जुड़ा रहता हैं।

एडिनिन व थाइमिन के बीच दो हाइड्रोजन बॉन्ड तथा साइटोसिन व गुआनिन के बीच तीन हाइड्रोजन बॉन्ड होते हैं।

Final Thoughts –

आज के इस आर्टिकल में आपने DNA का फुल फॉर्म, यह कहा पाया जाता हैं और यह हमारे शरीर में क्या कार्य करता हैं इसके बारे में आपने पढ़ा।

अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी तो इसे आप अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर जरूर करे।

Also Read –

Leave a Comment