Deforestation Meaning in Hindi

Deforestation Meaning in Hindi

Noun

  • वृक्षों की कटाई
  • वनों या जंगलों की कटाई

Antonyms (विलोम शब्द)

  • Afforestation

Pronunciation (उच्चारण)

  • Deforestation – डेफोरेस्टशन

Deforestation Definition in Hindi

किन्हीं कारणों से वनों के क्षेत्र में कमी आना तथा वनों की अनियमित कटाई को ही वन विनाश अथवा वनों की कमी अथवा वनोन्मूलन कहते हैं।

वनोन्मूलन से पर्यावरण असंतुलित हो जाता है। वनोन्मूलन पर्यावरण के स्तर के गिरने या अवकर्षित करने का प्रमुख कारण है।

कृषि हेतु वनों के काटे जाने, वनों का चारागाहों में परिवर्तन, निर्माण कार्यों के लिए वन काटा जाना, घरेलू तथा व्यापारिक उद्देश्यों से तथा खनिज खनन, वनों की आग आदि वनोन्मूलन के प्रमुख कारण है।

वनोन्मूलन के अनेक दुष्प्रभाव होते हैं। जलवायु का असंतुलित होना, मृदा अपरदन में वृद्धि, बाढ़ें आना, भूमिगत जल स्तर का गिरना, वन्य जीवों का विनाश, प्रदूषण में वृद्धि, मरुस्थलीकरण में वृद्धि आदि वनोन्मूलन के प्रमुख दुष्प्रभाव है।

पर्यावरण की रक्षा हेतु वनोन्मूलन को रोका जाना चाहिए तथा वन क्षेत्र में वृद्धि की जानी चाहिए।

Leave a Comment