Barber Meaning in Hindi – बार्बर का अर्थ हिंदी में

Barber Meaning in Hindi –

Noun

  • नाई, हज्जाम (वह व्यक्ति जो लोगों के बाल काटता है तथा हजामत करता है।)

Pronunciation (उच्चारण)

  • Barber – बार्बर

Barber Meaning/Definition in Hindi –

समाज का कार्य हजाम के बिना नहीं चल सकता। जब चेहरे पर दाढ़ी इस प्रकार बढ़ जाती है कि यह जंगल की तरह दीख पड़ती है और सिर पर बाल इस प्रकार बढ़ जाते हैं कि वे पक्षियों के खोतों की तरह दीख पड़ते हैं, तब हजाम को उत्सुकतापूर्वक खोजा जाता है।

गाँवों में हजाम अपने कार्य के लिए कुछ परिवारों को निश्चित करके रखते हैं। नियत तिथियों पर वे इन परिवारों के यहाँ जाते हैं और परिवार के उन सदस्यों की हजामत बनाते हैं जिन्हें हजामत बनवाने की आवश्यकता होती है। शहरों में हजामों का कोई निर्धारित ग्राहक नहीं होता।

हजाम आसानी से पहचाना जाता है। वह अपने हाथ में एक बक्सा लिए इधर-उधर गली में घूमते दिखाई पड़ सकता है। बक्से में हजामत बनाने के औजार और सामान रहते हैं।

औजार बहुत साधारण रहते हैं। उसमें एक या दो कैंची, या दो अस्तुरा, हजामत बनाने का ब्रश, हजामत बनाने का साबुन, एक या दो कंघी एक और एक या दो दर्पण रहते हैं।

आधुनिक हजाम बाल काटने की मशीन, स्त्रो या क्रीम की एक शीशी, कुछ फिटकिरी, तौलिया और बाल झाड़ने का एक ब्रश भी रखते हैं।

शहरों और नगरों में हजामों द्वारा घर-घर जाने की पद्धति कम हो रही है। नापितों ने बाल काटने एवं दाढ़ी बनाने के लिए दूकानें खोल दी हैं। इन दुकानों को ‘सैलून’ कहते हैं।

लोग इन सैलूनों में जाते हैं और अपनी दाढ़ी बनवाते हैं तथा आराम से बाल को सँवरवा लेते हैं। सैलून में हजामत बनाना आनंद की बात है। वहाँ लोग दिन में सभी समय यहाँ तक कि रात्रि में भी हजामत बनवा लेते हैं।

भारतवर्ष में हजाम का समाज में महत्त्वपूर्ण स्थान है। दाढ़ी बनाने एवं बाल काटने के अलावा वह अन्य कार्य भी करता है। हिंदू परिवार में हजाम के बिना कोई उत्सव नहीं हो सकता। सभी उत्सवों एवं धार्मिक विधियों के अवसर पर हजाम और परिवार के पुरोहित की उपस्थिति आवश्यक है।

पुराने समय में हजामत बनाने के लिए सप्ताह में कम-से-कम दो या तीन बार हजाम की जरूरत पड़ती थी। लेकिन, ‘सेफ्टी रेजर’ के आविष्कार ने बहुत दूर तक हजाम की आमदनी को कम कर दिया है।

अब बहुत बड़ी संख्या में लोग सेफ्टी रेजर की सहायता से स्वयं अपने हाथों से हजामत बना लेते हैं। बहुत बढ़े हुए बालों को काटने के समय ही हजाम की आवश्यकता पड़ती है। हजामों ने अपने को नई स्थिति के अनुरूप बना लिया है और वे अभी भी एक वर्ग के रूप में जीवित हैं।

Final Thoughts –

यह भी पढ़े –

Leave a Comment