Articles in English Grammar (a, an and the) Definition, Rules and Examples

Articles (उपपद) – A, An और The 

Definition in English – a, an and the are called Articles.

Definition in Hindi – A, An और The को Articles (आर्टिकल्स) कहते हैं।

Types of Articles (आर्टिकल्स के प्रकार) – 

1 . Indefinite Article

2 . Definite Article

1 . Indefinite Article – A or An is called the Indefinite Article.

2 . Definite Article – The is called the Definite Article.

Use of A / An (Indefinite Articles) – 

Rule 1 . A / An का प्रयोग Singular Countable Noun (अर्थात Common Noun और Collective Noun) के पहले किया जाता हैं।

जैसे –

This is a pen.

That is an elephant.

Rule 2 . Plural Noun, Uncountable Noun और केवल Adjective के पहले A / An का प्रयोग नहीं किया जाता हैं।

जैसे –

These are boxes.

Those are animals.

Most Important Rules – सबसे महत्वपूर्ण रूल 👇

Rule 3 . A का प्रयोग Consonant Sound (व्यंजन ध्वनि) के पहले होता हैं और An का प्रयोग Vowel Sound (स्वर ध्वनि) के पहले होता हैं।

A + क …………………………………. ज्ञ.   (हिंदी में व्यंजन)

An + अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ए, ऐ, ओ, औ.   (हिंदी में स्वर)

Examples –

a cat, a pen, a man, a dog, an hour, an university, an ant, an M.A.

Rule 4 . A / An का प्रयोग जाति भर का बोध कराने के लिए भी किया जाता हैं।

जैसे –

A cow is a useful animal.

A dog is a faithful animal.

Rule 5 . Profession (पेशा) के नाम के पहले A / An का प्रयोग किया जाता हैं।

जैसे –

He is a doctor.

Sohan is a teacher.

Rule 6 . जब किसी Singular Countable Noun का प्रयोग Exclamatory Sentence में हो तो उस Noun के पहले A / An का प्रयोग किया जाता हैं।

जैसे –

What a scene it is !

How beautiful a scene it is !

Use of The (Definite Articles) –

Rule 1 . (a) पूरी जाति का बोध कराने के लिए Singular Common noun के पहले The का प्रयोग होता है।

जैसे –

The cow gives milk.

The horse is useful.

(b) परन्तु पूरी जाति का बोध कराने के लिए Plural Common Noun के पहले The का प्रयोग नहीं होता है।

जैसे –

Cows give a milk.

Horses are useful.

Rule 2 . जब वाक्य में noun + preposition + noun का प्रयोग हो, तब प्रथम noun के पहले the का प्रयोग होगा।

जैसे –

The tea of Assam is famous.

The mangoes on the tree are not ripe.

Rule 3 . पर्वतश्रेणी या श्रंखलाबद्ध पर्वतों (ranges of mountains) के नामों के पहले the का प्रयोग अवश्य होता है।

जैसे –

the Himalayas, the Alps, the Vindhyas.

परन्तु चोटी (peak) या जो पहाड़ एकवचन के रूप में रहते हैं, उनके नामो के पहले the का प्रयोग नहीं होता हैं।

जैसे – Mount Everest, Snowdown, Mount Abu.

Rule 4 . द्वीपसमूह (groups of islands) के नामों पहले the का प्रयोग होता हैं।

जैसे – the West Indies, the Andamans.

परन्तु जो द्वीप एकवचन रूप में रहते हैं, उनके नामों के पहले the का प्रयोग नहीं होता हैं।

जैसे –

Ceylon, Sicily, Sumatra, Java.

Rule 5 . नदी, खाड़ी, सागर, महासागर, जंगल, मरुभूमि इत्यादि के नामों के पहले the का प्रयोग होता हैं।

जैसे –

the Ganges, the Indian Ocean, the Bay of Bengal, the Sahara, the Thames इत्यादि।

Rule 6 . बड़े ग्रंथों के नाम के पहले the का प्रयोग होता है।

जैसे –

the Gita, the Bible, the Ramayana, the Mahabharata, the Vedas इत्यादि।

Rule 7 . आकाशीय पिंड, दिशा या जो वस्तु दुनिया में केवल एक हैं, उनके नामों के पहले the का प्रयोग होता हैं।

जैसे –

the earth, the sun, the moon, the sky, the east, the west, the world इत्यादि

Rule 8 . Newspapers के नामों के पहले the का प्रयोग किया जाता हैं।

जैसे –

The Hindustan Times, The Times of India, The Indian Nation, The Leader इत्यादि।

Rule 9 . हवाई जहाज, समुन्द्री जहाज, रेलगाड़ी, वाद्य-यंत्र (Musical Instruments), Historical Place/Buildings के नामों के पहले the का प्रयोग किया जाता हैं।

जैसे –

the Meghdoot, the Vikrant, the Toofan Express, the Tabla, the harmonium, the guitar, the Tajmahal, the Red Fort, the Golghar इत्यादि।

Rule 10 . जब ordinal numbers को letters में लिखा जाता है, तब उनके पहले the का प्रयोग होता हैं।

जैसे –

the first, the second, the third इत्यादि।

Rule 11 . जब Adjective का प्रयोग Noun की तरह होता हैं, तब उसके पहले the का प्रयोग होता हैं।

जैसे –

The poor are honest.   (the poor = poor men)

The deaf can’t hear.   (the deaf = deaf people)

Rule 12 . Superlative Degree के पहले the का प्रयोग होता हैं।

जैसे –

He is the most handsome boy in the class.

Ashok was one of the greatest kings.

Final Thoughts –

आज के इस आर्टिकल में आपने Articles के बारे में पूरी जानकारी पढ़ा। जिसमे आपने इसका परिभाषा (Definition), रूल्स (Rules) और उदाहरण (Examples) आदि के बारे में पढ़ा।

अगर आपको आज का यह आर्टिकल पसंद आया हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया (फेसबुक, व्हाट्सप्प आदि) पर भी शेयर जरूर करे।

आप यह English Grammar के महत्वपूर्ण चैप्टर्स को भी जरूर पढ़े – 

Leave a Comment